संयुक्त व्यंजन किसे कहते हैं? Sanyukt Vyanjan in Hindi

Sanyukt Vyanjan in Hindi: दो या दो से अधिक भिन्न व्यंजनों को मिलाकर बनने वाले व्यंजन को संयुक्त व्यंजन(Sanyukt Vyanjan in Hindi) कहते हैं। इसमें पहला व्यंजन स्वर रहित है और दूसरा स्वर युक्त व्यंजन अर्थात यह पूर्ण व्यंजन है।

संयुक्त व्यंजन के उदाहरण : क्ष, त्र, ज्ञ, श्र

दो व्यंजन जो एक दूसरे से संबंधित नहीं हैं, वे अपने प्रारंभिक आकार से हट जाते हैं। जैसे- क् + ष = क्ष  में ‘क्’ स्वर रहित है जबकि ‘ष’ स्वर सहित है। इन दोनों के मूल रूप एक साथ मिलते ही क्ष में बदल जाते हैं।

संयुक्त व्यंजन कितने होते हैं

संयुक्त व्यंजन एक प्रकार से व्यंजन का प्रकार है। हिंदी वर्णमाला में मिश्रित व्यंजनों की संख्या चार है।

क्ष (क् + ष)

त्र (त् + र)

ज्ञ (ज्+ ञ)

श्र (श् + र)

आइए अब संयुक्त व्यंजन (Sanyukt Vyanjan in Hindi) से बने शब्द को उदाहरण से समझते हैं।

संयुक्त व्यंजन वाले शब्द

व्याकरण संयुक्त व्यंजन वाले कुछ शब्दों को समझते हैं।

क्ष से शब्द – रक्षा, कक्षा, पक्षी, शिक्षा, क्षत्रिय, क्षमा आदि

त्र से शब्द – पत्र, मित्र, नेत्र, पुत्र, चरित्र, चित्र, मंत्र आदि

ज्ञं से शब्द – यज्ञ, ज्ञान, आज्ञा, विज्ञान, ज्ञानी, अज्ञात आदि

श्र से शब्द – श्रम, विश्राम, अजीब, श्रमिक, श्रुति, श्रावण, श्रेष्ठ आदि

यहाँ नीचे कुछ मिश्रित व्यंजनों से बने शब्द दिए जा रहे हैं जो हिंदी में सबसे अधिक प्रयोग होते हैं।

क्ष से बने शब्द क्षणिक क्षत्रिय क्षमा क्षमता कक्षा क्षार क्षीर क्षय
त्र से बने शब्द मंत्री मात्र मात्रा त्रिशूल नक्षत्र गोत्र त्रिभुज त्रुटि
ज्ञं से बने शब्द आज्ञा अज्ञान अज्ञात ज्ञानी विज्ञान संज्ञान संज्ञा ज्ञाता
श्र से बने शब्द आश्रम श्रम परिश्रम श्रेष्ठ श्रमिक श्री श्रीमती श्रीमान

निष्कर्ष

मुझे उम्मीद है कि आपको हिंदी के संयुक्त व्यंजन (Sanyukt Vyanjan in Hindi) के बारे में दी गई यह जानकारी वीडियो से समझ आई होगी और हमने संयुक्त व्यंजन होते हैं और संयुक्त व्यंजन वाले शब्दों को भी विस्तृत रूप से व्याख्या की कोशिश की है।

Leave a Comment